मतदान केंद्र तक पहुंचाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दिव्यांगजनों, बुजुर्ग मतदाताओं एवं जरूरतमंद नागरिकों की सहायता कर उन्हें मतदान प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लाइन में प्राथमिकता दिलाने तथा आवश्यक सहायता प्रदान करने का कार्य किया गया। कई स्थानों पर पुलिसकर्मी बुजुर्गों को सहारा देकर मतदान केंद्र तक लेकर गए, जिससे मतदाताओं में सुरक्षा एवं सम्मान की भावना देखने को मिली।