फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में पुलिसकर्मियों ने कराई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
फोटो : 06रेवाड़ी। शिविर में स्वास्थ्य जांच शिविर करवाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी।पुलिस अधीक्षक कार्यालय लघु सचिवालय में वीरवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का सर्वाधिक महत्व है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के बिना सभी सुविधाएं महत्वहीन हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति तन और मन से स्वस्थ होता है, वह संसार का सबसे सुखी प्राणी है, क्योंकि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। निष्काम भाव से कर्म करते हैं, वे हमेशा स्वस्थ बने रहते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए समय पर किए गए उपचार का महत्व भी कम नहीं है। यदि व्यक्ति बीमार हो तो उसे तुरंत योग्य चिकित्सक की मदद लेनी चाहिए। किसी भी बीमारी को छोटा समझना और उसकी उपेक्षा करना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को नित व्यायाम करने की जरूरत के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें