फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट, फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। पुलिस थाना में किसी मामले में साक्ष्य व गवाही के लिए कोसली गांव से बुलाई महिला के साथ आए पति व नंद ने थाने में जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान उनपर आरोप है कि उन्होंने दो महिला पुलिसकर्मियों और तीन पुरुष कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की। उनपर यह भी आरोप है कि एक पुलिसकर्मी की अंगुली भी काट ली। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोसली गांव की प्रिया पत्नी अमित कुमार को एक मामले में साक्ष्य लेने व बयान दर्ज करने के लिए थाने में जांच अधिकारी रुबिना ने बुलाया था। थाने में प्रिया अपने पति अमित कुमार व नंद अनीता के साथ पहुंची और थाने में आते ही रुबिना व एएसआई यशपाल से एफआईआर की नकल मांगने लगी। इस पर महिला कर्मचारी ने उसे कुछ देर रुकने के लिए कहा। साथ ही मामले में गवाही देने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर दोनों महिला प्रिया व अनीता तथा अमित कुमार पुलिस कर्मचारियों को गालियां देने लगे। मना करने पर उन्होंने तीनों महिला पुलिस कर्मियों व यशपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर महिला ईएसआई कपिला भी वहां पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। थाने में हंगामा होता देख कर्मचारियों को छुड़ाने पहुंचे ईएसआई अशोक कुमार व हवलदार नसीब को देखते ही दोनों महिलाओं व उनके साथ आए अमित कुमार ने दोनों पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी और मारपीट करते हुए अशोक कुमार की अंगुली को काट खाई। इस दौरान गांव कोसली के किसी अन्य मामले में थाने में आए रविन्द्र ने कर्मचारियों को महिलाओं से छुड़वाया तथा मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने जांच अधिकारी रूबिना की शिकायत पर कोसली थाना में प्रिया, अमित कुमार व अनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
--------------
वर्जन:
कोसली निवासी दो महिला व एक व्यक्ति ने आते ही महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता से पेश आई और अपने मामले में गवाही व साक्ष्य लेने की बात पर भड़क गईं तथा कर्मचारियों के साथ मारपीट की और एक कर्मचारी की तो उंगली ही काट खाई। कर्मचारियों की वर्दी फाड़ डाली। दोनों महिलाओं प्रिया, अनीता व एक पुरुष अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमेर सिंह, थाना प्रभारी, कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें