रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव को फ्लैग मार्च निकालते पुलिस और अर्धसैनिक बल की टुकड़ी। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को थाना रामपुरा व खोल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम व अर्धसैनिक बल के जवानों ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च राव गोपाल देव चौक से शुरू होकर, हरिनगर, नारायणपुरा, ठोठवाल, नंगली गोधा, राजियाका, पुन्सिका, भांडोर, गुमिना, खोरी, कुण्ड, बोह्का, मंदोला, डहिना, कंवाली, बुडौली, नांगल मुंदी, जाडरा, सहारनवास से होकर निकला।
डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार, आइटीबीपी कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर प्रसाद, थाना रामपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश चन्द, थाना खोल प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह, लाइन अफसर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, गांव भाड़ावास चौकी इंचार्ज एएसआई शिव कुमार, कुण्ड चौकी इंचार्ज एसआई महिपाल, डहिना चौकी इंचार्ज एसआई सचिन मौजूद रहे। डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार ने कहा कि निर्भय होकर मतदान करें।
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव को फ्लैग मार्च निकालते पुलिस और अर्धसैनिक बल की टुकड़ी। स्रोत : पीआरओ