संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने वीरवार की रात जांच अभियान चलाया। इस दौरान गुरावड़ा नाका, धारौली टी-पॉइंट और कारोली मोड़ नाका (कोसली) क्षेत्र में जांच के दौरान कुल 48 लाख 27 हजार 510 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि थाना रोडहाई पुलिस ने गुरावड़ा नाका झज्जर रोड थाना रोडहाई क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजेंद्र कोच की मौजूदगी में तलाशी के दौरान तीन गाड़ियों से तीन लोगों के कब्जे से 10 लाख 35 हजार 930 रुपये की राशि बरामद की। गाड़ी चालक संजीव कुमार निवासी बहादुरगढ़ से 2 लाख 75 हजार रुपये, गाड़ी चालक जयवीर निवासी गांव गुढ़ा झज्जर से 5 लाख 60 हजार 930 रुपये और गाड़ी चालक कुलदीप निवासी गांव जखावड़ी हिसार से 2 लाख रुपये की राशि बरामद की।
कोसली पुलिस ने धारौली टी-पॉइंट पर तीन गाड़ियों से तीन लोगों के कब्जे से 11 लाख 90 हजार 880 रुपये की राशि बरामद की है। गाड़ी चालक राजबीर निवासी गांव कुंजिया झज्जर से 3 लाख 41 हजार 500 रुपये, गाड़ी चालक अशोक कुमार निवासी झज्जर से 3 लाख 49 हजार 380 रुपये और गाड़ी चालक सचिन निवासी गांव सुधराना झज्जर से 5 लाख रुपये की राशि बरामद की है।
नाका कारोली मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप के चालक नरेश कुमार निवासी गांव सबलोद, झुंझुनू राजस्थान कब्जे से 5 लाख 20 हजार रुपये की राशि बरामद की है। खोल थाना पुलिस टीम ने भढ़फ नाका महेंद्रगढ़ रोड पर दो गाड़ियों में सवार तीन लोगों के कब्जे से 20 लाख 80 हजार 700 रुपये की राशि बरामद की है। गाड़ी चालक बृज किशोर निवासी जेजे कांलोनी सकूरपुर सरस्वती विहार दिल्ली व उसके साथी लक्ष्मी यादव निवासी गोबरोड़ा मरुकिया मधुबनी बिहार के कब्जे से 18 लाख 80 हजार 700 रुपये बरामद किए। गाड़ी चालक संदीप कुमार पुनिवासी गांव गुडान जिला चुरू राजस्थान से 2 लाख रुपये की राशि बरामद की है।
एसपी ने बताया कि रुपये के साथ पकड़े गए लोग नकदी राशि के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसलिए चुनाव आचार संहिता के चलते नगदी जब्त कर मामला संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।