फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जाम लगाने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बा में राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक इकाइयों से आने वाले दूषित पानी की समस्या को लेकर रविवार देर शाम नगर पालिका कार्यालय के सामने जाम लगाने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बा के लोगों में रोष भी है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बारिश शुरू होने के बाद राजस्थान के भिवाड़ी की ओर से एक बार फिर दूषित पानी छोड़ दिया गया। पानी लोगों के घरों तक पहुंचने के बाद रविवार को गुस्साए लोगों ने सोहना रोड पर नगर पालिका के सामने सड़क की खुदाई करके जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और नायब तहसीलदार श्यामसुंदर मौके पर पहुंच गए थे। अमर उजाला ने चार दिन पहले इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जाम लगाने वाले लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। रोड जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। पुलिस की सख्ती के बाद ही लोग सड़क से हटने को तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

सेक्टर-6 थाना पुलिस ने जाम लगाने के आरोप में अंजू वालिया, राधा, शारदा देवी, दीप्ती, मणिकांत की पत्नी, भावना, कविता, उषा देवी, यशपाल, राकेश सैनी, सुभाष सैनी, संजय सैनी, राकेश जांगिड की पत्नी व 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह लोग सड़क जाम करने के लिए हाथों में कस्सी और तसले लेकर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें