फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिसकर्मियों ने आग में फंसे लोगों को निकाला

Sun, 14 Jun 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आग से जलकर राख हुई झोपड़ी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
डहीना। गांव लिसान में शनिवार देर रात झोपड़ी में आग लग गई। आग में फंसे लोगों को पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाल कर बचा लिया। गांव लिसान निवासी संदीप पंचायत भूमि पर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। रात में झोपड़ी में आग लग गई। गश्त कर रही पुलिस ने यह देख बचाव कार्य किया। एएसआई संदीप कुमार, एसपीओ खुशीराम तथा चालक सर्वेश कुमार ने झोपड़ी में फंसे परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। बंधे पशुओं को भी खोलकर बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद दमकलकर्मियों को बुलाया। बाद में आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें