रेवाड़ी। जिला पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत कई स्थानों पर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस की टीमों ने राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी, हीरो मोटो क्रॉप धारूहेड़ा, बस स्टैंड, औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा, प्रिंस स्पोर्ट्स अकादमी, गांव बधराना, रजियाका, डालियाकी, नेहरूगढ़ स्टेडियम में युवाओं से नशे से दूर रहने और योग व खेल से जुड़ने की अपील की। पुलिस की टीमों ने 3500 लोगों को जागरूक किया। डीएसपी हेडक्वाटर पवन कुमार ने कहा कि सभी नशे से दूर होकर योग व खेलों से नाता जोड़ कर उक्त नशा मुक्त भारत अभियान में अपना योगदान दें।