फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया

Tue, 22 Jul 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बस स्टैंड धारूहेड़ा के पास लावारिस हालत में घूम रहे 13 साल के एक बच्चे के परिजनों की तलाश करके पुलिस ने सकुशल उनके हवाले किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 21 जुलाई को थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस को स्थानीय बस स्टैंड के पास एक बच्चे के लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे को बरामद कर बच्चे से उसके परिवार के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाया। बच्चे को थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा लाया गया और आसपास के इलाके में उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई। पता चला कि बच्चा मूलरूप से जिला महेंद्रगढ़ के गांव बिहाली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया तो बच्चे पिता लोकराम ने बताया की आज सुबह उसका बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उन्होंने काफी तलाश की थी तथा उसकी गुमशुदगी बारे संबंधित पुलिस थाने से संपर्क भी किया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें