फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में चलाया सर्च ऑपरेशन

Thu, 23 Jan 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10थाना कसौला में क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक करते निर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। थाना सदर पुलिस ने बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ व बीकानेर में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान झुग्गी झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। वहां रह रहे बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली और उनके पहचान पत्र की जांच की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। प्रबंधक थाना सदर के निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश में सर्च अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें