फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने 26.56 लाख रुपये पकड़े

Sun, 22 Sep 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। पुलिस की ओर से लगाए गए नाके पर वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। स्रोत: पु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाकर 26.56 लाख रुपये बरामद किए। रुपये ले जा रहे लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। ऐसे में नकदी जब्त कर ली गई।
कसौला थाना पुलिस ने नाका गढ़ी बोलनी के पास ड्यूटी मजिस्ट्रेट जीतेंद्र कुमार की मौजूदगी में गाड़ी चालक रूपचंद निवासी गांव जड़थल के पास से 1 लाख 10 हजार रुपये, दूसरे गाड़ी चालक जीतराम निवासी गांव झड़का जिला अलवर राजस्थान से 80 हजार रुपये बरामद किए। बावल पुलिस ने खंडोडा नाका पर एक गाड़ी चालक शिवचरण निवासी गांव कोकर जिला कोटपुतली राजस्थान के कब्जे से 2 लाख 65 हजार रुपये, जयसिंहपुर खेड़ा नाका पर तीन गाड़ियों से तीन लोगों के कब्जे से 3 लाख 21 हजार रुपये बरामद किए। गाड़ी चालक आशू निवासी गांव कादला जिला शामली, यूपी के कब्जे से 61 हजार रुपये, गाड़ी चालक बलवंत निवासी गांव शिमला व बहरोड़ राजस्थान से 60 हजार रुपये और गाड़ी चालक रामनिवास निवासी संगम विहार दिल्ली से 2 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड़हाई थाना पुलिस ने गुरावड़ा नाका पर दो गाड़ियों से दो लोगों के कब्जे से 4 लाख रुपये बरामद किए। गाड़ी चालक सत्यनारायण निवासी झुलझुली बाग नजबगढ़ दिल्ली से 3 लाख रुपये, गाड़ी चालक अंकुर निवासी माता गेट झज्जर से 1 लाख रुपये बरामद किए। रामपुरा थाना पुलिस ने सहारवास के नजदीक नारनौल रोड पर जांच के दौरान एक गाड़ी चालक अकलेश निवासी गांव शिकोपुर जिला गुरुग्राम से 3 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए। शहर थाना पुलिस टीम ने नाईवाली फ्लाईओवर पर चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक जगदीश कुमार निवासी गांव चैहड़ जिला झुंझुनू राजस्थान व उमेद निवासी गांव ड्योढ़ई रेवाड़ी के कब्जे से 11 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें