संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस टीम ने जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एसपी के निर्देश पर अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया जिसमें 238 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। एसपी शशांक सावन ने बताया कि पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज करते हुए उनमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 22 बोतल अवैध देशी शराब को बरामद की है। ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत दर्ज 2 मामलों में 2 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुआ एवं सट्टा में लगाई गई राशि को बरामद किया है। शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज 2 मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उससे 2 देशी कट्टे व 2 रोंद बरामद किए हैं। वहीं, ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस 7 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के अलावा जिला रेवाड़ी पुलिस ने अन्य पुराने मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 1 ट्रैक्टर चोर को किया गिरफ्तार व चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद किया। ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 1 चोरी बाइक को बरामद किया है। ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने पर 250 वाहनों चालको के चालान किए हैं। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम तहत कुल 6 मामले दर्ज किए गए। इस प्रकार रेवाड़ी पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में 20 आरोपियों को पकड़ा है।