संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने नागरिकों से कहा है कि वे साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहें। डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि ओटीपी, बैंक खाता और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध कॉल या लिंक पर क्लिक न करें, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही एप डाउनलोड करें। बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग और अजनबियों से चैट से दूर रखें। साइबर अपराध की स्थिति में नागरिक हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें। ऑनलाइन शिकायत के लिए का उपयोग किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थोड़ी सतर्कता और जागरूकता आर्थिक और मानसिक नुकसान से बचा सकती है।