फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस व आरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च

Sat, 31 Aug 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। कोसली विधानसभा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस व आरपीएफ के जवान। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के दिशा निर्देश पर जिला पुलिस ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोसली क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी कोसली विद्यानन्द की ओर से किया गया। फ्लैग मार्च में प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मुकेश चन्द सहित आरपीएफ व पुलिस के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की गई। कोसली क्षेत्र में फ्लैग मार्च कोसली थाने से शुरू धनिया मोड़ व आकाश पायलेट चौक होते हुए कस्बा कोसली एरिया में निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद व तैयार है। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें