फोटो: 09कोर्ट परिसर में एंट्री के दौरान लोगों की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला न्यायालय परिसर में दो स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने जांच कर लोगों को कोर्ट में जाने दिया। इसके चलते वीरवार को लंबी कतार नहीं लगी और लोगों को राहत मिली। कोर्ट के मुख्य द्वार पर प्रवेश के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने दो जगह अलग-अलग चेकिंग करने के साथ ही लोगों का कोर्ट में प्रवेश कराया। सुरक्षा कर्मियों ने अधिकारियों के आदेश की पालना में जांच के दौरान अलग-अलग कर्मचारी नियुक्त कर जांच की गई। इससे एक साथ दो से अधिक व्यक्ति जांच कर अंदर जा सके और बड़ी लाइन नहीं लगी।