रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गुरावड़ा में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। साथ ही नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। इंस्पेक्टर जितेेंद्र ने नशे के दुष्प्रभाव, डायल 112 और महिला-बच्चों के खिलाफ अपराधों की जानकारी दी। जितेन्द्र ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले खतरे में पड़ जाता है। नशे का असर केवल व्यक्ति पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सबसे पहले नशे से बचाना होगा।