फोटो: 14रेवाड़ी। आनंदपुर खेड़ी रोड पर गिरा पड़ा बिजली के पोल के साथ ट्रांसफार्मर। संवाद
बावल। कस्बे के आनंदपुर खेड़ी रोड पर एक बिजली का खंभा ट्रांसफार्मर के साथ छह महीने से गिरा है। खास बात यह है कि विभाग के अधिकारियों को कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
लोगों ने बताया की मार्ग हाईवे से जुड़ा होने से वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। ग्रामीण लालचंद, शेरिराम, मोतीलाल, विजपाल ने बताया की छह महीने से आनंदपुर खेड़ी रोड पर एक बिजली का खंभा, जिसमें ट्रांसफार्मर लगा हुआ है गिर चुका है। इसकी जानकारी विभाग को दी गई थी। अधिकारियों ने जल्द इसे ठीक कराने का आश्वासन भी दिया था। 6 महीने बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। इस बारे मे एसडीओ से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।