बैठक के दौरान जानकारी देते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। राष्ट्रीय कवि संगम की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सैंड पाइपर कॉम्प्लेक्स में साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. मुकुट अग्रवाल ने साहित्यिक गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा की। तय किया गया कि वंदे मातरम की जयंती पर कवि-सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अरुण गुप्ता, डॉ. सुधा यादव, डॉ. कविता गुप्ता, सैनिक शत्रुघ्न, सरोज भारद्वाज, यतिन चारण और योगेश कौशिक काव्य पाठ किया।