फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जयंती पर याद किए गए कवि मास्टर नेकीराम

Mon, 07 Oct 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सांग सम्राट व लोक कवि मास्टर नेकीराम की जयंती पर रविवार को गांव जैतड़ावास स्थित स्मारक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मास्टर नेकीराम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
सांग सम्राट मास्टर नेकीराम साहित्य कला मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मास्टर नेकीराम अपने दौर के सर्वाधिक लोकप्रिय सांगी व लोक कवि रहे हैं। उनके पिता संगीताचार्य मास्टर मूलचंद, स्वयं मास्टर नेकीराम और उनके पुत्र मास्टर राजेंद्र सिंह ने सौ वर्षों तक लगातार सांग कला को ऊंचाई प्रदान की। मास्टर नेकीराम ने 60 वर्षों तक इस कला का संरक्षण करते हुए जनहित के अनेक कार्य कराए। उनके इस योगदान को देखते हुए अन्य लोक कवियों की भांति मास्टर नेकीराम के नाम पर भी चौक का नाम रखने के साथ अकादमी पुरस्कार शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के सहसचिव भूप सिंह भारती ने बताया कि जल्द ही मास्टर नेकीराम की स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर चौधरी भूपेंद्र सिंह, भूप सिंह भारती, सरपंच प्रतिनिधि रामफल, शिवलाल, रामचंद्र, फूल सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामनिवास, नरेंद्र कुमार, डॉ. मनु कुमार, बिल्लू, दिनेश, श्योचन्द, आलोक भांडोरिया, रत्नलाल, सुजाता और मास्टर नेकीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें