संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव बगथला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जनसंख्या शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम की प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य मंजू बाई ने किया।
प्रतियोगिता में बावल ब्लॉक के 15 स्कूलों के करीब 126 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोल प्ले प्रतियोगिता में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगथला, दूसरा स्थान जीएमएसएसएस गढ़ी बोलनी व तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ का रहा। इसी कड़ी में फोक डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीएमश्री विद्यालय जीएसएसएस ब्वॉयज बावल, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बगथला व तृतीय स्थान पर जीएसएसएस विद्यालय संगवाड़ी ने अपनी जगह बनाई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को जनसंख्या के प्रति जागरूक करना है।
इस मौके पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक राजेंद्र कुमार, विमल यादव, डॉ. नूतन, राजबाला, सुषमा, सुशीला, विनोद, सविता, मनीषा, मीनाक्षी, अनीता, राजपाल मौजूद रहे।