फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थी पहाड़ी क्षेत्रों का करेंगे भ्रमण

Tue, 01 Oct 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों को पहाड़ी व समुद्री क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए 9वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थी प्रकृति का अध्ययन करेंगे। एडवेंचर एंड नेचर कैंप में विद्यार्थियों को ओडिशा, दार्जिलिंग, केरल के चेरतला आलाप्पुडा का भ्रमण करवाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को ट्रैकिंग, वैली क्रॉसिंग, रिवर क्रासिंग, रैपलिंग, राइफल शूटिंग, पिस्टल शूटिंग और वहां की प्रकृति का अध्ययन कराया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार पहले पचमढ़ी में 23 अक्तूबर से 29 तक व दूसरे फेज में 5 नवंबर से 11 तक, जैसलमेर में पहले फेज में 6 नवंबर से 10 और दूसरे फेज में 12 नवंबर से 16 तक भ्रमण होगा। केरल का टूर 25 दिसंबर से 29 तक चलेगा। भ्रमण से वापस लौटने पर विद्यार्थियों ने क्या सीखा और वहां पर क्या देखा, इस पर एक प्रस्तावना भी लिखना होगा।

जिले में संचालित हो रहे आठ पीएम श्री विद्यालय
जिले में कुल आठ पीएम श्री विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कापड़ीवास, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रेवाड़ी,पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुर्जर माजरी और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन :
पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रकृति का ज्ञान करवाने के लिए भ्रमण पर ले जाया जाएगा। दो फेज में ओडिशा, दार्जिलिंग, पचमढ़ी व केरल का भ्रमण करवाया जाएगा। बच्चों को इससे लाभ होगा। -कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें