संत कबीर साहेब चौक के पास पौधरोपण करते लोग। स्रोत : स्थानीय नागरिक
रेवाड़ी। नयागांव दौलतपुर के वार्ड नंबर 13 स्थित संत कबीर साहेब चौक के पास प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजसेवी दारा सिंह के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छायादार और फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त बीईओ सतपाल धूपिया, सेवानिवृत्त कोर्ट रीडर अतर सिंह यादव, पटवारी नरेश, गिरवर यादव उत्तम नगर, विजेंद्र यादव, सुल्तान यादव, सुदेश, घनश्याम यादव और राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।