धारूहेड़ा। पुलिस ने अदालत की तरफ से उद्घोषित एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका निवासी आजाद उर्फ अज्जी है। आरोपी वर्ष 2009 में दर्ज ट्रैक्टर चोरी के मामले में लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था जिस पर अदालत ने उसे पीओ घोषित किया था।