फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
अंतरविश्वविद्यालय वुशु प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कालका रोड स्थित आरडीएस गर्ल्स पब्लिक कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की टीम की ओर से अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। विभिन्न भारवर्ग के अंतर्गत चयनित खिलाड़ी अधिकांश राव तुलाराम स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले शामिल हैं। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. सुरजीत डबास, संयुक्त निदेशक देवेंद्र ढाका, गुरुग्राम से आए वुशु सचिव रविद्र ढल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के वुशु प्रशिक्षक सुनील खत्री, दीपचंद यादव आदि के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें 52 किग्रा में प्रभा, 60 किग्रा भार वर्ग में शुभम, 65 किग्रा में अभिमन्यु, 70 किग्रा में राहुल, मनोज आदि का चयन हुआ। इस मौके पर मेजबान कालेज की प्रिंसिपल प्रमोद यादव, खेल विभाग अध्यक्ष चंद्रकला आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें