रेवाड़ी। रेजांगला पार्क के पास आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अंतर्गत सुबह दैनिक योग कक्षा में बच्चों ने हिस्सा लिया। इसके बाद यज्ञ का आयोजन कर लोगों को नीम, पीपल, चांदनी, तुलसी, कढ़ीपत्ता, गुडहल, बड़ आदि पौधे वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला सह प्रभारी रामनिवास बेनीवाल ने बताया कि हर वर्ष आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसमें औषद्यीय पौधों का वितरण किया जाता है। पतंजलि परिवार आचार्य बालकृष्ण की लंबी उम्र की कामना करता है। इनका आयुर्वेद में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने बताया कि हमें योग के माध्यम से अपने आप को स्वस्थ रखना चाहिए और फिर भी अगर कोई बीमारी आती है तो हमें एलोपैथिक का इलाज न करके आयुर्वेद की दवाओं का उपयोग करना चाहिए। आयुर्वेद की दवाईयां साइड इफेक्ट नहीं करती है इसलिए लोगों को प्रेरित किया गया कि आप आयुर्वेद होम्योपैथिक आदि दवाइयां का उपयोग करें और अपने आप को स्वस्थ रखें। इस अवसर पर गांव के सरपंच आजाद, मनीष, संकेत, अनिल, प्रीतम, रामनिवास, सुभाष, सोनू, कर्मवीर, विजय आदि बहुत से लोग मौजूद थे।