फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी : राव राघवेंद्र

Sat, 24 Aug 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। रामपुर स्थित भगवत भक्ति आश्रम में पौधरोपण करते महाविद्यालय प्रबंधन समिति क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस, एनसीसी, एनएसएस व इको क्लब इकाई की ओर से शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव राव राघवेंद्र सिंह ने स्वस्थ जीवन के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि कार्बन डाइऑक्साइड एक ग्रीनहाउस गैस है जो जलवायु परिवर्तन तथा ग्लोबल वार्मिंग में योगदान देती है। महाविद्यालय में स्थित जैव विविधता पार्क में अमलतास, बेलगिरी, रोहिडा, सहजन आदि औषधीय गुणों वाले अनेक पौधे लगाए गए। रामपुर स्थित भगवत भक्ति आश्रम में लगभग 250 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया। महाविद्यालय निदेशक प्रोफेसर हंसराज ने कहा कि वायु में सुधार और जल संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। प्राचार्य डॉ. नरपल यादव ने विद्यार्थियों को अपने आसपास आधिकारिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। रामपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर कपूर सिंह व उनकी टीम ने भगवत भक्ति आश्रम में पौधरोपण कर कार्यक्रम में भागीदारी दी। आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें