गोहाना के बरोदा रोड स्थित मंगलसेन पार्क में पौधरोपण करते डेरा ब्रह्मलीन बाबा लक्ष्मण पुरी के अन
गोहाना। डेरा ब्रह्मलीन बाबा लक्ष्मण पुरी के महंत कमल पुरी के जन्मदिन पर बरोदा रोड स्थित मंगलसेन पार्क में पौधरोपण किया गया। समाजसेवियों व नगरवासियों ने महंत को पुष्पमाला पहनाकर व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी एवं पंजाबी महासभा के अध्यक्ष इंदरजीत विरमानी ने की। मौके पर पार्षद मुकेश देवगन, पार्षद राजेश, पार्षद नन्हा राम, गोलू कपूर, डिंपी बजाज, जवाहर धमीजा, पोनी मधु, राजेश, सुनील राजपाल मौजूद रहे। संवाद