फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंबेडकर जयंती मनाने के लिए रूपरेखा बनाई

Sun, 07 Apr 2024 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। डॉ. बीआर अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए सदस्य। स्त्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेवा स्तंभ और हजरस की संयुक्त बैठक डॉ. बीआर अंबेडकर पार्क स्थित लाइब्रेरी में जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया की अध्यक्षता में हुई। जितेंद्र कुमार की तरफ से एक कंप्यूटर सेट लाइब्रेरी में भेंट करने एवं रामनिवास गोठवाल द्वारा साइन बोर्ड लगवाने पर दोनों सहयोगी का आभार व्यक्त किया गया। सेवा स्तंभ के कार्यकारी सदस्य रामनिवास गोठवाल ने डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क स्थित लाइब्रेरी की दीवार पर एक साइन बोर्ड लगवाया। लागत 11 हजार रुपये आई है। आंबेडकर जयंती मनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सेवा स्तंभ से भगत सिंह सांभरिया, आरपी सिंह दहिया, सुबे सिंह रेवड़िया अजीत सिंह भूड़पुर, रामनिवास गोठवाल, होशियार सिंह अहरोदिया, रामनिवास बालधन व हजरस से जिला प्रधान सुमेर सिंह, राकेश बाबडोली, यशपाल सिंह सुलखा, विक्रम सिंह बेरवाल, हरीश मोदीपुर, उमा शंकर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें