फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पाइप लाइन दबाया, रास्ता नहीं किया दुरुस्त

Thu, 18 Jul 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। उखाड़ी गई टाइल्स उबड़-खाबड़ गली में से स्कूली बच्चे जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
कोसली। गांव नेहरूगढ़ में जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से फिरनी की खुदाई कर डाली गई पानी की पाइप लाइन लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। दरअसल लगभग एक माह पूर्व विभाग द्वारा बिना पंचायत को सूचना दिए फिरनी को उखाड़कर पानी की पाइप लाइन दबाई गई थी। उस समय लगी हुई टाइल्स को उखाड़ा गया था, जिन्हें एक माह से ऐसे ही छोड़ा हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों एवं स्कूल के छोटे बच्चों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में लोगों ने विफल के जेई ओर एसडीओ से भी मांग की, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं किया गया है। हां एक दिन आकर कुछ कार्य किया गया था, लेकिन वह अधूरा ही छोड़ा हुआ है। रामपाल, विकास ने बताया कि काम अधूरा होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। आने-जाने में लगातार दिक्कत हो रही है। विभाग का काम तो पूरा हो गया है, लेकिन जिल लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है उसका समाधान कब होगा। जितना जल्दी हो सके समाधान हो, जिससे कि बरसात से पहले किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। बरसात हुई तो काफी परेशानी हो जाएगी। मामले में विभाग का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही है।

ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए लिखा पत्र

नेहरूगढ़ के सरपंच आशीष प्रजापति ने कहा कि यहां से हर रोज बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का आना जाना लगा रहता है। इससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी उनके कानों पर कोई जू नही रेंग रही। शायद उनको किसी बड़े हादसे का इंतजार है। इस संदर्भ में उन्होंने ठेकेदार, विभाग के जेई, एक्सईएन तक इसे ठीक करने के लिए बोल दिया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। अब उनका फोन ही उठना ही बंद हो चुका है। अब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन



वर्जनठेकेदार को कार्य जल्द से जल्द करने को पत्र दिया गया था। ठेकेदार द्वारा मिट्टी दबने तक इंतजार किया गया। कल से कार्य शुरू करा दिया गया है। बारिश के कारण कार्य में रुकावट हो गई थी। अब जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जाएगा।-स्वतंत्र, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग

रेवाड़ी। उखाड़ी गई टाइल्स उबड़-खाबड़ गली में से स्कूली बच्चे जाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें