फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भूजल स्तर और पानी की गुणवत्ता मापने के लिए रेवाड़ी में लगाए जाएंगे पीजोमीटर

Tue, 28 Mar 2023 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव धामलावास में लगा भूजल पीजोमीटर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में गिरते भूजल स्तर को रोकने एवं पानी की गुणवत्ता को जांचने के लिए सिंचाई विभाग अटल भूजल योजना के तहत 16 सरकारी स्कूलों और 9 गांवों की पंचायती जमीन पर पीजो मीटर लगाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद विभाग की ओर से निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके बाद ही विभाग की ओर से पानी के लेवल को बनाए रखने और उसके उचित उपयोग के लिए न केवल जलाश्य बनाए जाएंगे बल्कि जोहड़ों में हर वक्त पानी की व्यवस्था की जाएगी। इससे जिले में पानी के स्तर को ऊपर उठाया जा सकेगा।
बता दें कि जिले में भूमिगत जलस्तर 500 से लेकर 700 फुट के पार पहुंच गया है। जिसमें खोल क्षेत्र को डार्क जोन भी घोषित किया हुआ है। अब गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जिले में सिंचाई विभाग द्वारा विशेष कवायद शुरू की गई है। पीजो मीटर लगाने के लिए स्कूलों की ओर से स्वीकृति मिल गई है जबकि ग्राम पंचायतों की ओर से अनुमति मिलना बाकी है।
विज्ञापन

क्या है पीजो मीटर
दरअसल, पीजो मीटर एक भू-तकनीकी सेंसर है, जिनका उपयोग जमीन में छिद्र जल दबाव (पीजोमेट्रिक स्तर) को मापने के लिए किया जाता है। यह मिट्टी, चट्टान भराव, नींव और कंक्रीट संरचनाओं में छिद्र जल दबाव को मापने के लिए डिजाइन किया गया है। सिंचाई विभाग की ओर से जिला शिक्षा विभाग से स्कूलों में वाटर रिचॉर्ज वॉल लगाने के लिए जगह की डिमांड मांगी गई थी। जिसकी इजाजत शिक्षा विभाग की ओर से दी जा चुकी है। इस योजना के तहत पीजो मीटर द्वारा भूजल स्तर को मापने के बाद सिंचाई विभाग रिपोर्ट के अनुसार भूजल स्तर में सुधार करने के लिए कदम उठाएगा।
इन स्कूलों में लगाए जाएंगे पीजो मीटर
जिले के सुठाना स्कूल, लिसाना स्कूल, कृष्ण नगर स्कूल, मुरलीपुर स्कूल, शादीपुर स्कूल, रामपुरी स्कूल, बड़ौली स्कूल, पाली स्कूल, गुमिना स्कूल, लाखनौर स्कूल, रामगढ़ स्कूल, भटसाना स्कूल, बोलनी स्कूल, रायपुर स्कूल, पनवाड़ स्कूल, मांडैया कलां स्कूल और भाड़ावास स्कूल में पीजो मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


अटल भूजल योजना के तहत 16 स्कूलों में पीजो मीटर लगाए जाएंगे। जिनमें से कुछ स्कूलों में काम शुरू कर दिया गया है। जिससे भूजल स्तर व पानी की क्वालिटी मापी जाएगी। इससे मिलने वाली रिपोर्ट के अनुसार ही पानी के स्तर को सुधारने की दिशा में विभाग द्वारा कदम उठाए जाएंगे।
- राजेश यादव, एक्सईन सिंचाई विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें