फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवाड़ी-कापड़ीवास रोड पर पिकअप व एक लाख नकदी की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लॉकडाउन के कारण पुलिस की नाकाबंदी के बावजूद रविवार की रात कुछ लोगों भिवाड़ी-कापड़ीवास मार्ग पर एक व्यक्ति से मारपीट कर पिकअप गाड़ी व एक लाख रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गए। पुलिस अभी लूट की वारदात को भी संदिग्ध मान रही है। पुलिस को पैसे लेन-देन का मामला लग रहा है। लूटपाट में शामिल एक आरोपित को पीड़ित व्यक्ति पहचानता है। पुलिस को दी शिकायत में अलवर के गांव बालाकोटा निवासी ताहिर ने कहा है कि वह रविवार की रात को अलवर से दिल्ली में सब्जी बेचने गया था। सब्जी बेचने के बाद वापस अलवर की ओर जा रहा था। भिवाड़ी मार्ग पर महेश्वरी के पास पिकअप में सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया तथा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने उनसे पिकअप गाड़ी छीन ली। ताहिर ने लूट का विरोध भी किया लेकिन उनकी संख्या ज्यादा होने के चलते वह कुछ नहीं कर सका। ताहिर ने बताया कि उसकी गाड़ी में खलशी फकरू भी बैठा हुआ था। गाड़ी में करीब एक लाख रुपये भी रखे हुए थे। गाड़ी छीनने के बाद ताहिर ने थाना पुलिस ने लूट की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें