फोटो : 04नारी सशक्तिकरण की मिसाल की प्रतीक सावित्रीबाई फुले को द्वीप प्रज्वलन और पुष्प वर्षा
रेवाड़ी। ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया मिशन के सेक्टर-4 स्थित कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय कन्या महाविद्यालय लोहारू का नामकरण सावित्रीबाई फुले के नाम पर करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया गया। संस्था की ओर से कार्तिक यादव ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का महान व्यक्तित्व नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का नारी सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हेगी। संवाद