रेवाड़ी। रेवाड़ी रूट पर चलने वाली दो जोड़ी ट्रेनें रविवार को रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर मंडल के कनकपुरा-धानक्या-बोबास रेलखंड के बीच ऑटोमेटिंक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसकी वजह से रविवार को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रविवार को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहने वाली दो जोड़ी ट्रेनों में गाड़ी संख्या 09630 फुलेरा-जयपुर और गाड़ी संख्या 09629 जयपुर-फुलेरा ट्रेन शामिल है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन 29 सितंबर को रद्द रहेगी। संवाद