फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएचसी संचालित, 50 हजार की आबादी को होगा फायदा

Tue, 29 Aug 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के घीसा नगर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे आसपास की 50 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से कुतुबपुर और राजीव नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब मरीजों का दबाव कम हो जाएगा। इससे पहले मरीजों को इन दोनों पीएचसी पर निर्भर रहना पड़ रहा था।
शहर में कुतुबपुर और राजीव नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का दबाव बढ़ने पर हो रही परेशानियों को देखते हुए घीसा नगर में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है। नियमानुसार एक पीएचसी पर 50 हजार मरीजों के स्वास्थ्य का जिम्मा होता है। रेवाड़ी शहर की जनसंख्या ढाई लाख से अधिक है। कुतुबपुर और राजीव नगर में एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। यहां मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण छोटी-छोटी बीमारियों की जांच के लिए मरीज नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे थे। घीसा नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और स्टाफ नर्स होंगे तो नागरिक अस्पताल में भी छोटी-छोटी तकलीफों के उपचार के लिए मरीजों की भीड़ नहीं लगेगी।
विज्ञापन

जिले में पीएचसी की संख्या हुई 21

जिले में नया पीएचसी बनने के बाद कुल संख्या 21 हो जाएगी। इनमें भाड़ावास, धारूहेड़ा, गुडियानी, बासदूदा, डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, टांकड़ी, कसौला, संगवाड़ी, मसानी, गंगायचा अहीर, बव्वा, रत्नथल, सीहा, बोहतवास अहीर, आकेड़ा व लिलोढ़ शामिल हैं। पांच सामुदायिक स्वास्थ्य (सीएचसी) हैं, जिनमें नाहड़, बावल, खोल, गुरावड़ा व मीरपुर शामिल है। रेवाड़ी और कोसली में एक-एक नागरिक अस्पताल संचालित है।

चिकित्सक और स्टाफ की जल्द होगी नियुक्ति

घीसा नगर में नए पीएचसी में नियमित स्टाफ की भी जल्द नियुक्ति होगी। अभी अस्थायी रूप से स्टाफ की व्यवस्था की गई है। पीएचसी राजीव नगर में वर्तमान में 15 स्टाफ सदस्य कार्यरत हैं। इनमें से एक चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, पांच एएनएम, अकाउंट असिस्टेंट, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक काउंसलर शामिल हैं। इसी प्रकार की नियुक्ति नए पीएचसी में भी होगी। अभी फिलहाल यहां 5 एएनएम, 1 अकाउंटेंट व 1 स्टाफ नर्स की भर्ती की गई है।
विज्ञापन

वर्जन

लंबे समय से लोग नए पीएचसी की मांग कर रहे थे। निदेशालय की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद यहां स्टाफ बैठाने की व्यवस्था की गई है। अभी फिलहाल कुछ स्वास्थ्यकर्मियों को बैठाया गया है। इससे लोगों को सामान्य बीमारियों के लिए नागरिक अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।-डॉ. दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें