फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने के बावजूद डिपो धारक ने नहीं बांटा राशन, बीपीएल परिवार के लोगों ने जताया विरोध

विज्ञापन
शहर के उत्तम नगर में राशन नहीं मिलने के बाद विरोध जताते लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते मजदूरी पर नहीं जा पा रहे मजदूरों के पास सरकार की ओर से मिलने वाला निशुल्क सूखा राशन ही एक सहारा था। इसके चलते लगातार उनकी ओर से सरकार की ओर से बांटे जाने वाले राशन का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन शहर के एक डिपो धारक द्वारा पहले 4 दिन तक लगातार चक्कर कटवाए गए और शुक्रवार को यह कहकर मना कर दिया गया कि डीसी द्वारा 1 सप्ताह बाद राशन बांटने के लिए कहा गया है। इसके बाद गरीब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने रोष प्रदर्शन किया। गरीब लोगों का विरोध बढ़ता देख डिपो धारक को राशन वितरण शुरू करना पड़ा, लेकिन इसमें भी उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। जबकि प्रशासन की ओर से घर-घर जाकर राशन वितरण के निर्देश दिए गए थे।शहर के उत्तम नगर में राशन वितरण करने वाले वीरेंद्र ने कहा कि उनके उनको किसी बीमारी के चलते 2 दिन के लिए बाहर जाना था, इसलिए वितरण नहीं कर पाए। वहीं डीएफएससीअशोक रावत ने कहा कि ऐसे लापरवाही करने वाले डिपो धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी वीरवार को शहर के गुलाबी बाग में खराब राशन वितरण करने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने रोष जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें