फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेत्रदान के लिए लोगों को किया जागरूक

Fri, 05 Sep 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरावड़ा में नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा के तहत लोगों को जागरूक करते न
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरावड़ा में आठ सितंबर तक चलने वाले नेत्रदान पखवाड़ा के तहत लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन कौशिक ने बताया कि मृत्युपरांत आंखें दान कर एक व्यक्ति दो लोगों के जीवन में रोशनी दे सकता है। कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी उम्र का हो, वह अपनी आंखें दान कर सकता है। नेत्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर 112 व राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1800114770 पर संपर्क कर सकते हैं। जागरूकता कैंप में लोगों को चश्मे वितरित किए गए। 15 लोगों ने नेत्रदान करने बारे फार्म भी भरे। जागरूकता कैंप में डॉ. निशा, डॉ. राहुल व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें