फोटो : 27रेवाड़ी। गांव तिहाड़ा में सीवर जाम की समस्या को बताते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। नजदीक गांव तिहाड़ा में सीवर जाम होने से गंदा पानी सड़क पर भरने से रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश से जोहड़ ओवरफ्लो हो गए, सीवर भर चुके हैं। श्मशान घाट और रसियावास को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया है। बिट्टू, सुनील, धर्मबीर ने बताया कि बारिश के कारण जोहड़ भर गया है। गंदा पानी घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों ने कहा पानी के साथ जहरीले जानवर घरों में घुसने लगे हैं। पीने के लिए गंदा पानी सप्लाई में आ रहा है। गंदे पानी से बदबू आती है जिससे अनेक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। शवयात्रा के समय भी पैर फिसल गया था।