फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कड़ाके की ठंड से लोग परेशान

Fri, 12 Jan 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सुबह घने कोहरा के बीच रेलवे स्टेशन पर लाईट जलाकर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे पहले वीरवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग ने पूरे राज्य पर 13 जनवरी के लिए रेड अलर्ट और आगे 16 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले और अपना सफर करें। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में अब बदलाव आएगा, जिसके बाद बारिश के आसार हैं। इस दौरान हल्की गति से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। मौसम आमतौर पर 15 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 13 व 14 जनवरी को हल्के बादल छाएंगे। इस दौरान हल्की गति से उत्तर-पश्चिमी शीत हवा चलने की उम्मीद है जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की उम्मीद है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने छाएगी।

बुजुर्गों और छोटे बच्चों का रखें विशेष ध्यान

चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्गों, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें और अकेले रहने वाले पड़ोसियों, खासकर बुजुर्ग लोगों का हालचाल पूछते रहें। रूम हीटर का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें, लेकिन रूम हीटर का उपयोग करते समय पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था करें। बंद कमरों में कोयले की अंगीठी जलाना खतरनाक हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएं, इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर में गर्मी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें