फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटेश्वर मंदिर में मनोकामना पूर्ति यज्ञ में शामिल हुए लोग

विज्ञापन
मोती चौक स्थित श्री घंटेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में हवन यज्ञ करते लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। विश्व हिंदू परिषद की ओर से चैत्र शुक्ल नवमी श्रीराम जन्मोत्सव पर शहर के मोती चौक स्थित ऐतिहासिक श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल मनोकामना पूर्ति यज्ञ कराया गया, जिसमें कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी आहुति डाली। विहिप ने इस मौके पर कोसली विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विहिप के धर्म प्रसार प्रमुख नरेन्द्र जोशी ने कहा कि हवन में शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। विधायक यादव ने कहा कि रामनवमी पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जो हम सब के लिए बड़े गौरव की बात है। हमें मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम के आदर्शों को हम जीवन में अपनाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें