कई माह से पेंशन नहीं मिलने से नाराज लोेगों ने सोमवार को कनीना बहू झोलरी रोड पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जाकर जाम खुला।
वृद्ध ईश्वर सिंह, रोहतास, प्रकाश, संतोष, भतेरी, सावत्री, कमला आदि ने बताया कि उन्हें पिछले पांच माह से वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन नहीं मिल रही। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिले, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गांव के दुकानदारों से उधारी का सामान लेकर काम चलाना पड़ रहा है। ऊपर से संक्रांति का त्योहार भी आ रहा है। सूचना पर नायब तहसीलदार विजय सिंह एवं उपप्रधान जगफूल यादव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद जाम खुला।
पेंशन पाने में देरी हो रही थी। जिसके कारण लोगों ने जाम लगा दिया। जिसे समझा कर खुलवा दिया। पेंशन आज या कल में उनके घर भिजवा दी जाएगी।
-विजय सिंह, नायब तहसीलदार, नाहड़