फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए वृद्धों ने लगाया जाम

Tue, 10 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कई माह से  पेंशन नहीं मिलने से नाराज लोेगों ने सोमवार  को कनीना बहू झोलरी रोड पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जाकर जाम खुला।
विज्ञापन

वृद्ध ईश्वर सिंह, रोहतास, प्रकाश, संतोष, भतेरी, सावत्री, कमला आदि ने बताया कि उन्हें पिछले पांच माह से वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन नहीं मिल रही। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिले, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गांव के दुकानदारों से उधारी का सामान लेकर काम चलाना पड़ रहा है। ऊपर से संक्रांति का त्योहार भी आ रहा है। सूचना पर नायब तहसीलदार विजय सिंह एवं उपप्रधान जगफूल यादव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद जाम खुला।


पेंशन पाने में देरी हो रही थी। जिसके कारण लोगों ने जाम लगा दिया। जिसे समझा कर खुलवा दिया। पेंशन आज या कल में उनके घर भिजवा दी जाएगी।
-विजय सिंह, नायब तहसीलदार, नाहड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें