रेवाड़ी। निपुण-छात्र, एसकेजी स्कूल
कोसली। भाकली स्थित एसकेजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पायल ने 500 में से 487 (97.4 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। निपुण 484 (96.8 प्रतिशत) अंक के साथ द्वितीय और महक 482 (96.4 प्रतिशत) अंक के साथ तृतीय रही। कुल 128 में से 26 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 77 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई। मौके पर एसकेजी शिक्षा समिति के प्रधान रायसिंह, संचालक श्याम सिंह व प्राचार्य पवन कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
रेवाड़ी। निपुण-छात्र, एसकेजी स्कूल
रेवाड़ी। निपुण-छात्र, एसकेजी स्कूल