फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मांगों को लेकर पटवारियों का धरना सोमवार से फिर शुरू

Fri, 28 Aug 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की ओर से चलाया जा रहा धरना रक्षाबंधन पर्व के चलते शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। एसोसिएशन ने बताया कि त्योहार को देखते हुए धरने को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। अब सोमवार से पटवार भवन में दोबारा धरना शुरू किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार से पटवारी और कानूनगो फिर से धरने पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें