फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित मरीजों को मिलेगी 2,750 रुपये मासिक पेंशन: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मरीजों के हित में सराहनीय निर्णय लेते हुए 55 दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को आर्थिक सहायता स्वरूप 2750 रुपये प्रति माह पेंशन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

डीसी इमरान रजा ने सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय पर जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से चिन्हित 55 दुर्लभ बीमारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराते हुए पात्र मरीजों को पेंशन देने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों से ग्रसित मरीज स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर अपने मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोम्प डिजीज, ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जैसी 55 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए सरकार आर्थिक सहायता देगी। इन मरीजों को प्रति माह 2,750 रुपये पेंशन दी जाएगी। इससे पहले सरकार की ओर से थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, कैंसर स्टेज-3 और 4 के मरीजों को पेंशन दी जाती थी। अब सरकार की ओर से 55 दुर्लभ बीमारियों को भी सूची में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें