फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से यात्री का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली से जयपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस से गुरुग्राम से रेवाड़ी के बीच यात्री का सामान से भरा बैग चोरी हो गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के मनोहरपुर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि जयपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस में जयपुर जाने के लिए वह अपने भाई हेमंत शर्मा के साथ रात करीब डेढ़ बजे गुरुग्राम से सवार हुआ था। उनके पास सामान के चार (दो छोटे-दो बड़े) चार बैग थे। धारूहेड़ा से निकलने के बाद बस जब एक होटल के पास रुकी तो उसे अपना एक बैग गायब मिला। बस में तलाश करने के अलावा उन्होंने अंदर-बाहर हर जगह बैग की तलाश की, परंतु नहीं मिला। बैग में कंपनी का लैपटॉप, पर्स, पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, 3 क्रेडिट कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, नौ हजार रुपये नकद, कपड़े व चार्जर आदि सामान था। गुरुग्राम से चलने के बाद बस से धारूहेड़ा पुलिया के पास चार सवारी उतरी थी तथा बस रुकने से पहले मेरा बैग सीट पर रखा हुआ था। धारूहेड़ा पुलिस ने अजय शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें