शिविर के लिए रेवाड़ी से पहुंचे छात्र। स्रोत : विवि
- फोटो : संवाद
रेवाड़ी। हिमाचल प्रदेश स्थित महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का विषय विकसित भारत 2047 था। इसमें 10 विभिन्न राज्यों के लगभग 200 एनएसएस स्वयंसेवकों और 10 दल प्रमुखों ने भाग लिया। हरियाणा राज्य से मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के 15 स्वयंसेवक और केएलपी कॉलेज की दल प्रभारी डॉ. पारूल मित्तल उपस्थित रहीं। विभिन्न भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभागियों ने वास्तव में विविधता में एकता के सार को प्रतिबिंबित किया। शिविर का समापन बड़े उत्साह के साथ हुआ और इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नेतृत्व विकास सत्र, समूह चर्चाएं, क्षेत्र भ्रमण, खेलकूद, योग और ध्यान सत्र, पोस्टर और नारा निर्माण, वाद-विवाद, रचनात्मक लेखन जैसी अनेक आकर्षक गतिविधियां शामिल थीं।