फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: परशुराम जन्मोत्सव समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन

Mon, 18 May 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बाइक रैली निकालते विप्र सेना। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। विप्र सेना जिला खैरथल-तिजारा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम पूजन के बाद भगवान परशुराम चौक से यूसीएसकेएम स्कूल तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ खैरथल ब्राह्मण सभा अध्यक्ष रामसिंह शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार विनय व्यास और चैतन्य मोहनाचार्य पीठाधीश्वर तिजारा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर खुली जीप में भगवान परशुराम की झांकी के साथ मौजूद थे। जिला महासचिव धर्मेन्द्र गौतम ने विप्र सेना द्वारा पर्यावरण संरक्षण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिले के लगभग 225 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें