फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाबा रामस्वरूपदास आश्रम में मनाई परशुराम जयंती

विज्ञापन
फोटो : 20गांव सीहा के बाबा रामस्वरूपदास दादूपंथी आश्रम में भगवान परशुराम की जयंती मनाते महंत
विज्ञापन
डहीना। गांव सीहा के बाबा रामस्वरूपदास दादूपंथी आश्रम में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। आश्रम के महंत नरोतमदास ने कहा कि भगवान परशुराम ने दुनिया को समरसता का संदेश दिया था जो आज प्रासंगिक है। सतयुग के समापन से कलयुग के प्रारंभ तक भगवान परशुराम का ही उल्लेख मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का चरित्र अक्षय है, इसलिए उनकी जन्म तिथि बैसाख शुक्ल तृतीया को माना गया। इस अवसर पर शंकरदास ने भी भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शंकरदास, दीपदास, मनीष दास, प्रिंसिपल नरेश शर्मा, सुरेश वत्स और बिंदर शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें