फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल को बच्चों की लत न बनने दें अभिभावक : अंजलि

Sat, 04 Nov 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल में सातवीं एवं आठवीं कक्षा के बच्चों के अभिभावकों के लिए परामर्श सत्र आयोजित किया गया। दिल्ली से आई रिसोर्स पर्सन अंजलि सिंह ने मोबाइल के नुकसान के बारे में आगाह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया के युग में बच्चों को मोबाइल की लत न पड़ने दें। उन्होंने जहां अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया, वहीं उन्हें बच्चों को प्रोत्साहित करके मोबाइल से हटाकर तनावमुक्त जीवन जीने में योगदान के टिप्स दिए।
विज्ञापन

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि संतोष जैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सोनल छाबड़ा ने सभी आगंतुकों का शाब्दिक अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अंजलि सिंह ने कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में मोबाइल की अधिकता के चलते बच्चे अपने नैसर्गिक जीवन से दूर होते जा रहे हैं। इसके लिए बच्चों से अधिक अभिभावक जिम्मेदार हैं। मोबाइल के प्रयोग की अधिकता से बच्चों पर मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं। इस मौके पर एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें बच्चों को बात-बात पर टोकने, रोकने की बजाय उनकी गतिविधियों पर ध्यान देने की बात कही। उप प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने सभी का आभार जताया। संचालन संगीता गंजू ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें