फोटो : 22बीकानेर स्कूल में पृथ्वी दिवस को लेकर बनाई गई पेंटिंग। स्रोत : स्कूल
- फोटो : जन औषधि केंद्र के शुभारंभ के दौरान मौजूद स्टाफ।
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण संबंधी मुद्दों जल संरक्षण, वन कटाई, जलवायु परिवर्तन के बारे जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस व्यक्तियों, समुदायों और सरकारों को पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम प्रभारी भूगोल प्रवक्ता सोमबीर यादव के नेतृत्व में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा वर्ग 6 से 8 में कुमारी संजना ने प्रथम तथा कनिष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही कक्षा वर्ग 9 से 12 में कुमारी सिमरन प्रथम तथा खुशबू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रवक्ता विक्टोरिया, अध्यापक मुकेश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।